सरगुजासीतापुर

ड्यूटी पर लौटते वक्त बुझ गई जिंदगी: जेसीबी की टक्कर से मुरता-सीतापुर निवासी आरक्षक की दर्दनाक मौत

शादी समारोह से लौटकर ड्यूटी जॉइन करने जा रहे थे जवान, लोरो घाट के पास हादसे ने छीन लिया जीवन; पुलिस महकमे में शोक की लहर

The Chalta/जिले में एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे पुलिस विभाग को गमगीन कर दिया। कर्तव्य पथ पर लौट रहे एक युवा आरक्षक की जिंदगी अचानक थम गई। जेसीबी मशीन की टक्कर से बाइक सवार आरक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


मृतक की पहचान अनिल केरकेट्टा (आरक्षक क्रमांक 482) के रूप में हुई है, जो पत्थलगांव थाने में पदस्थ थे। वे मूल रूप से सीतापुर के ग्राम मुरता के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, अनिल अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर गए हुए थे। छुट्टी समाप्त होने के बाद वे पुनः अपने कर्तव्य स्थल लौट रहे थे—लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा।


बताया जा रहा है कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लोरो घाट के पास उनकी बाइक को एक जेसीबी मशीन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी जवानों और अधिकारियों ने अनिल केरकेट्टा के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button