chhattisgarhसरगुजासीतापुर

पुणे में जहरीली शराब का कहर: उलकिया के युवक की मौत, सदमे में मां ने भी तोड़ा दम

महाराष्ट्र के पुणे में मिथेनॉल मिश्रित जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत; सरगुजा जिले के उलकिया निवासी राजेन्द्र उर्फ पदुम की भी हुई मौत, शव गांव पहुंचने से पहले मां ने तोड़ा दम

सीतापुर। महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के बीच सरगुजा जिले के ग्राम उलकिया निवासी राजेन्द्र उर्फ पदुम (35 वर्ष) की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजेन्द्र करीब पांच माह पूर्व अपने परिवार के साथ रोजगार की तलाश में पुणे गया था, जहां जहरीली शराब पीने से उसकी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार पुणे में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां गहरे सदमे में आ गईं और उनकी भी मृत्यु हो गई।

स्थिति इतनी दर्दनाक रही कि राजेन्द्र का शव गांव पहुंचने से पहले सोमवार को उसकी मां का अंतिम संस्कार करना पड़ा। वहीं सोमवार रात पुणे से राजेन्द्र का शव ग्राम उलकिया पहुंचा, जिसके बाद देर रात ही उसका अंतिम संस्कार किया गया।

एक ही परिवार में कम समय के भीतर मां-बेटे की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है। ग्रामीणों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button