chhattisgarhसरगुजासीतापुर

अवैध अंग्रेजी शराब तस्कर गिरफ्तार, कार से भारी मात्रा में शराब जब्त

NH-43 पर घेराबंदी कर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 लीटर से अधिक शराब बरामद; आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

सीतापुर (सरगुजा), 24 अप्रैल 2026।
सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कार में रखी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार क्रमांक CG15DV7455 में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर परिवहन कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम सूरज गुप्ता (34 वर्ष), निवासी लुंड्रा, जिला सरगुजा बताया। तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें

  • MADOFF WHISKEY (180 ML) की 48 नग (कुल कीमत ₹7680)
  • GOA SPECIAL WHISKEY (180 ML) की 120 नग (कुल कीमत ₹57600)

बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 95.04 लीटर आंकी गई है। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इस पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी/कर्मचारी:

  • सहायक उप निरीक्षक – अरुण दुबे
  • प्रधान आरक्षक – 869 नीरज पाण्डेय
  • आरक्षक – 935 धनकेश्वर यादव
  • आरक्षक – 272 सेवक प्रसाद
  • आरक्षक – 945 अतुल शर्मा
  • आरक्षक – 513 मनोहर कुमार

सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button