chhattisgarhसरगुजा
उपचार के दौरान युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
उल्टी-दस्त से पीड़ित था कापू क्षेत्र का निवासी, ग्रामीणों ने पहुंचाया था अस्पताल

सीतापुर। जानकारी अनुसार कापू क्षेत्र का रहने वाला एक युवक उल्टी-दस्त से पीड़ित था, जिसकी उपचार के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर चैनपुर सरपंच एवं ग्रामीणों की मदद से उसे 100 बिस्तरीय अस्पताल सीतापुर पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मामले में ने मर्ग कायम कर लिया है तथा मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक की पहचान संबंधी जानकारी हो तो तत्काल सीतापुर पुलिस से संपर्क करें।



