chhattisgarhसरगुजासीतापुर
एनएच-43 पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत
गुतुरमा-सुखरापारा के बीच हादसा, प्लेटिना बाइक सवार की मौके पर मौत; पुलिस मौके पर, आवागमन सामान्य

The Chalta/ब्रेकिंग ख़बर/सीतापुर थाना के अंतर्गत गुतुरमा-सुखरापारा के मध्य एनएच-43 पर 21/04/2026 को 8:30 बजे के लगभग दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार था। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए सड़क पर आवागमन को सुचारू बनाए रखा गया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई पहचान संबंधी जानकारी हो तो तत्काल सीतापुर पुलिस से संपर्क करें।



