chhattisgarhसरगुजासीतापुर

मैनपाट के कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया ‘अक्ति तिहार’, किसानों को जैविक खेती का संदेश

माटी-बीज पूजन के साथ खेती की नई शुरुआत, किसानों को बांटे गए लीची के पौधे

The Chalta/20 अप्रैल 2026 को मैनपाट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में अक्षय तृतीया के अवसर पर ‘अक्ति तिहार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सीतापुर के उपाध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल शामिल हुए।
इस अवसर पर केंद्र के प्रक्षेत्र में माटी पूजन, बीज पूजन, कृषि उपकरणों की पूजा तथा देवी-देवताओं की आराधना कर खेती-किसानी के नए कार्यों की शुरुआत की गई।

श्री अग्रवाल ने अच्छी फसल के लिए धरती माता से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस वर्ष भी अच्छी बारिश हो और किसानों की फसल बेहतर हो। उन्होंने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने, छोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती करने और समूह बनाकर सामूहिक खेती करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकुमार गुप्ता एवं ग्राम पंचायत सूर की सरपंच किरण भगत भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को दिए जा रहे तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन की सराहना की।

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप लकड़ा, डॉ. चंद्रमणी साहू एवं डॉ. सूरज पंकज ने बताया कि खेती में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग अधिक हो रहा है और आपूर्ति में भी समस्याएं आ रही हैं। ऐसे में किसानों को हरी खाद, नील हरित शैवाल एवं जैव उर्वरकों जैसे विकल्प अपनाने की सलाह दी गई, जो मिट्टी और पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी किसान भाई-बहनों को तकनीकी जानकारी दी गई, केंद्र की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कराया गया तथा प्रत्येक को एक-एक लीची का पौधा वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button