chhattisgarhसड़क दुर्घटनासरगुजासीतापुर
ब्रेकिंग न्यूज़ | सीतापुर: बारिश के दौरान हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, पुरुष की मौत, महिला घायल
महेशपुर निवासी बताया जा रहा है...

The chalta/सीतापुर थाना क्षेत्र के एनएच-43 बमलाया में बारिश के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में महेशपुर निवासी पुरुष की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार महिला घायल हो गई है, जिसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटना में शामिल हाईवा वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद फरार बताया जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
स्थान: एनएच-43, बमलाया (सीतापुर)
मृतक: महेशपुर निवासी पुरुष
घायल: एक महिला
स्थिति: हाईवा जब्त, चालक फरार



