chhattisgarhरायगढ़सरगुजा

हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गया था मृतक

मुनादी और चेतावनी के बावजूद जंगल पहुंचा ग्रामीण, वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि

The Chalta/सरगुजा सरहदी क्षेत्र कापू वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट अलोला के कक्ष क्रमांक 52 आरएफ छेनापतरा जंगल में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान मालिकराम बंजारा (उम्र लगभग 55 वर्ष) निवासी इंदकालो (अलोला) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र कापू के स्टॉफ द्वारा लगातार गांव-गांव में सूचना दी जा रही थी। साथ ही सरपंच एवं कोटवार के माध्यम से सुबह-शाम मुनादी कर ग्रामीणों को जंगल में न जाने की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद मालिकराम बंजारा जलाऊ लकड़ी लेने जंगल चला गया।

इसी दौरान जंगल में हाथी से आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि हाथी ने दौड़ाकर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को वन परिक्षेत्राधिकारी कापू द्वारा तत्काल सहायता राशि 25 हजार रुपये प्रदान की गई।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें तथा विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button