chhattisgarhसरगुजासीतापुर

रास्ता भटककर उड़ूमकेला पहुंचा 10 वर्षीय बालक, सीतापुर पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से सकुशल पहुंचा घर

नाना घर बजरापारा मैनपाट से निकला था बालक, माता-पिता नहीं होने से चाचा-चाची कर रहे हैं पालन-पोषण

The Chalta/सीतापुर थाना क्षेत्र में मानवता और तत्परता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। 10 वर्षीय बालक चन्द्र प्रकाश एक्का अपने नाना घर बजरापारा मैनपाट से रायकेरा स्थित अपने घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान वह रास्ता भटककर उड़ूमकेला पहुंच गया।

पूछताछ में बताया गया कि उसके पिता स्वर्गीय नन्द लाल का निधन हो चुका है तथा उसकी मां सुनिता बाई उसे छोड़कर चली गई है। वर्तमान में उसका पालन-पोषण उसके चाचा जनता एक्का एवं चाची मिलो एक्का द्वारा किया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलने पर सीतापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर के सहयोग से बालक की पहचान और परिजनों की जानकारी जुटाई। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को सकुशल उसके घर पहुंचाया गया।

बालक चन्द्र प्रकाश एक्का (उम्र 10 वर्ष) ग्राम पंचायत रायकेरा (प्रजापारा), थाना सीतापुर, जिला सरगुजा का निवासी है। पुलिस एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की इस संवेदनशील कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button