अंबिकापुर फैशन शो में सीतापुर की दो प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
छत्तीसगढ़ रनवे शोकेस 2026 में दीप्ति कुंज एक्का बनीं मिस छत्तीसगढ़ की फर्स्ट रनर अप , दिनेश खलखो ने जीता मिस्टर छत्तीसगढ़ विनर का खिताब

The Chalta/सीतापुर। अंबिकापुर के होटल पर्पल ऑर्किड में आयोजित छत्तीसगढ़ रनवे शोकेस-2026 सीजन-9 फैशन एवं आत्मविश्वास संगम में सीतापुर क्षेत्र की दो प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 20 मई 2026 को आयोजित इस फैशन शो में मुख्य अतिथि अभिनेत्री उल्का गुप्ता(झांसी की रानी की किरदार एवं केरला 2 )रहीं । फैशन शो में विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया,जिसमें सीतापुर की प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में फैशन एवं मॉडलिंग जगत से जुड़े विशेषज्ञों और निर्णायकों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके व्यक्तित्व, मंच प्रस्तुति, आत्मविश्वास और प्रतिभा के आधार पर किया गया।

दीप्ति कुंज एक्का बनीं प्रथम रनर-अप मिस छत्तीसगढ़ ग्राम धरमपुर, थाना एवं तहसील सीतापुर निवासी दीप्ति कुंज एक्का ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिस छत्तीसगढ़ श्रेणी में प्रथम रनर-अप का स्थान हासिल किया। प्रथम राउंड में दिप्ती ने झांसी की रानी का रोल कर जजों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

दिनेश खलखो ने जीता मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब
ढोढ़ागांव , तहसील सीतापुर निवासी दिनेश खलखो ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर मिस्टर छत्तीसगढ़ विनर का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल 72 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें दिनेश खलखो ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मिलेगा अवसर
दोनों प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय स्तर के आयोजन मिस इंडिया, मिसेज इंडिया एवं मिस्टर/मिस किड्स प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यह आयोजन गोवा में आयोजित किए जाने की संभावना है।
सफलता का श्रेय परिवार और मार्गदर्शकों को
दिप्ती कुंज एक्का ने द चलता न्यूज़ से कहा:- मेरी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता, परिवारजनों तथा मार्गदर्शकों का है। अपने परिजनों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्थन और प्रोत्साहन से यह उपलब्धि संभव हो सकी।

मैं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हूँ, क्योंकि मेरा लक्ष्य समाज और देश की सेवा करना है। पढ़ाई के साथ-साथ फैशन, मॉडलिंग और डांसिंग मेरी हॉबी हैं, जो मुझे आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा देती हैं। मेरा मानना है कि सपनों को पूरा करने के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि अपने जुनून को भी जीवित रखना जरूरी है।
किताबों से ज्ञान मिलता है, डांस से आत्मविश्वास, फैशन और मॉडलिंग से व्यक्तित्व निखरता है।
सीतापुर क्षेत्र की इन दोनों प्रतिभाओं की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



