chhattisgarhसरगुजासीतापुर
Trending

सीतापुर रायगढ़ रोड़ NH-43 में ट्रक ने बाइक को लिया चपेट में, दो बाइक सवार जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे

सिर में गंभीर चोट लगने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर किया गया रेफर

The Chalta/सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक-43 के रायगढ़ रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नकना निवासी 17 वर्षीय आकाश पावले (पिता रामविलास) और ग्राम बिरिमकेला निवासी 45 वर्षीय कलिंदर मरावी (पिता शंकर मरावी) बाइक से रायगढ़ रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रायगढ़ की तरफ जा रहे ट्रक क्रमांक UP 21 GT 0525 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने में खड़ा कराया। बताया जा रहा है कि खबर लिखे जाने तक घायल पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button