chhattisgarhसरगुजासीतापुर
Trending

श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में ABVP की नवीन कैंपस कार्यकारिणी घोषित

सोमू कश्यप बने कैंपस अध्यक्ष, रिया कुशवाहा को कैंपस मंत्री की जिम्मेदारी; छात्र हित में कार्य करने का लिया संकल्प

The Chalta/सीतापुर, 21 नवंबर 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सीतापुर नगर इकाई द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय की नवीन कैंपस कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री रितेश गुप्ता ने किया। चुनाव अधिकारी के रूप में उन्होंने सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों की घोषणा की।

इस अवसर पर नगर मंत्री रितेश गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले 78 वर्षों से लगातार छात्र हितों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ छात्रों की आवाज उठाता रहेगा। इसी संकल्प के साथ महाविद्यालय की नवीन कैंपस इकाई का गठन किया गया है।

घोषित कार्यकारिणी में सोमू कश्यप को कैंपस अध्यक्ष एवं रिया कुशवाहा को कैंपस मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं मुनेश्वर, संतोष गुप्ता एवं आयुष गुप्ता को कैंपस उपाध्यक्ष तथा अनु यादव एवं खुशबू तिवारी को कैंपस सह-मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अन्य दायित्वों में रिया रजक को SFS प्रमुख, रंजीत तिर्की को SFD प्रमुख तथा रूपेश डेहरी को RKM प्रमुख नियुक्त किया गया है। कैंपस कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हिमेश, अंशु, रीना, मजनू, राकेश, विवेक, रोशन, तुषार, समीर, कृष, योगेश एवं गौरव को शामिल किया गया है।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए छात्र हितों के लिए पूरी मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button