chhattisgarhसरगुजा
Trending

ब्रेकिंग न्यूज़: जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए नंगे तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

चिड़िया मारने जंगल की ओर गया था 28 वर्षीय सिंधु प्रकाश; घटना के बाद मौके पर पहुंची सीतापुर पुलिस, आरोपियों की तलाश में जुटी,कुनकुरी लांजा दरहा के पास की घटना, सीतापुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच; पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

मैनपाट/सीतापुर। जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बिछाए गए नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंधु प्रकाश, पिता साध राम, निवासी कुनकुरी खुर्द के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक चिड़िया मारने के लिए गया था, तभी वह जंगल में बिछाए गए नंगे तार की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलने पर सीतापुर पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को सीतापुर अस्पताल भिजवाया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। वहीं, जंगली सूअर के शिकार के लिए तार बिछाने वाले संदिग्ध आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की जानकारी है।

चलता न्यूज़ की अपील: जंगल या आसपास के क्षेत्रों में रात के समय जाते वक्त विशेष सावधानी बरतें। जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए नंगे बिजली के तार जानलेवा साबित हो सकते हैं। ऐसे किसी तार या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर खुद उसके पास जाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button