chhattisgarhसरगुजासीतापुर
Trending

मितानिनों के सेवाभाव को विधायक रामकुमार टोप्पो ने छत्तीसगढ़ी अंदाज में गीत गाकर किया सलाम, कहा—“लाजवाब, जेकर जवाब नहीं हे”

सीतापुर, मैनपाट, बतौली एवं नवानगर क्षेत्र की मितानिन दीदियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में दिखी उत्सव की झलक

The Chalta/सीतापुर (सरगुजा)। मितानिन दिवस के अवसर पर सीतापुर के MLA एजुकेशन कोर परिसर में विधानसभा स्तरीय भव्य मितानिन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक रामकुमार टोप्पो की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में सीतापुर, मैनपाट, बतौली एवं नवानगर क्षेत्र की 1300 से अधिक मितानिन माताओं एवं बहनों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समारोह में मितानिन दीदियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने सेवाकार्यों की जानकारी साझा की। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनों को मंच पर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान विधायक रामकुमार टोप्पो ने मितानिन माताओं एवं बहनों के निस्वार्थ सेवाभाव, समर्पण और जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ी अंदाज में सोनू निगम के गीत की पंक्ति “ना धरती मा हे कोनो, ना आकाश मा… लाजवाब, जेकर जवाब नहीं हे…” कहकर उनके सेवाभाव को सलाम किया। उनके इस अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद मितानिनों के बीच उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव का माहौल बना दिया।

विधायक ने कहा कि गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, गर्भवती महिलाओं, माताओं, बच्चों एवं जरूरतमंदों की सेवा करने में मितानिनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनका योगदान अतुलनीय है और उनके सेवाभाव का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, तीनों ब्लॉकों के बीएमओ, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, मितानिन दीदियां एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन में सीतापुर स्वास्थ्य विभाग का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button