chhattisgarhसरगुजासीतापुर

संस्कृति इंग्लिश मीडियम स्कूल पेटला में मनाया गया वार्षिक परिणाम दिवस

अतिथियों की मौजूदगी में छात्रों का उत्साहवर्धन, समर कैंप व नई सत्र प्रवेश प्रक्रिया की दी गई जानकारी

The Chalta/पेटला स्थित संस्कृति इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।


इस अवसर पर सीतापुर के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, उलकिया से शिवनारायण पांडे, जनपद सदस्य सुशील सिंह मरावी, गांव के पटेल रामकुमार गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, आनंद बेहरा, ढोढ़ा गांव के पूर्व सरपंच राजेश मिंज, पेटला के पूर्व सरपंच रमेश बड़ा सहित पंचायत के वर्तमान सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।


अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों की सफलता में माता-पिता के संस्कार और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


विद्यालय प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि वार्षिक परीक्षा के पश्चात 6 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें डांस, संगीत, खेलकूद और फूड मेले जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया, वहीं अभिभावकों की सहभागिता ने बच्चों का उत्साह और बढ़ाया।


स्कूल के अध्यक्ष तिलक राज बेहरा ने अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए और शिक्षकों की मेहनत व समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक और माता-पिता के संयुक्त मार्गदर्शन से ही बच्चे सही दिशा में आगे बढ़ते हैं।


कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सनंत प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और सभी को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button