chhattisgarhसरगुजासीतापुर
गुतुरमा में NH-43 पर अज्ञात महिला को वाहन ने कुचला,पहचान होने पर सीतापुर पुलिस की करें मदद
60-70 वर्ष की महिला की पहचान नहीं हो सकी...

सीतापुर थाना क्षेत्र के गुतुरमा इलाके में बीती शाम-रात नेशनल हाईवे 43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि मृत महिला की उम्र लगभग 60 से 70 वर्ष के बीच है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

सीतापुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना सीतापुर से संपर्क करें, ताकि मृतका की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।



