chhattisgarhसरगुजासीतापुर

ब्रेकिंग न्यूज़:कॉलेज रोड गौरव पथ पर कार का कहर, दीवार और बिजली खंभे को मारी टक्कर

लापरवाही से ड्राइविंग बनी हादसे की वजह, फैंसी स्टोर्स मालिक का मकान क्षतिग्रस्त - कार सवार सभी सुरक्षित

The Chalta/सीतापुर के कॉलेज रोड स्थित गौरव पथ में राय गुरु जी के सामने गुरुवार रात करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शृंगारिका फैंसी स्टोर्स के मालिक के मकान की बाउंड्री दीवार और पास लगे बिजली खंभे से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार क्रमांक JH01FJ1976 का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था, जिससे उसने अचानक नियंत्रण खो दिया और सीधे दुकान के सामने घुस गया। हादसे में दीवार और बिजली खंभे को भारी नुकसान पहुंचा है, साथ ही मकान के अंदर रखे कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

गनीमत रही कि इस घटना में कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button