छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंत्रिमंडल आज विस्तार होगा.. साय कैबिनेट में तीन नये चेहरे होंगे शामिल
राजभवन में सुबह साढ़े 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है...छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने मांग की है कि नए मंत्री राजभाषा छत्तीसगढ़ी में शपथ लें... मुख्यमंत्री श्री साय जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर रवाना होंगे...

The chalta/20/08/2025 मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। तीनों विधायकों के लिए सरकारी वाहन भी तैयार कर दिए गए हैं।
इधर एमए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने मांग की है कि नए मंत्री राजभाषा छत्तीसगढ़ी में शपथ लें। संगठन का कहना है कि इससे भाषा को मान-सम्मान मिलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर रवाना होंगे।
इससे पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
भाजपा संगठन का कहना है कि नए मंत्रियों के चयन में सामाजिक और भौगोलिक संतुलन का ध्यान रखा जाएगा। माना जा रहा है कि सामान्य वर्ग, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग—तीनों से एक-एक मंत्री शामिल होंगे।
आज के शपथ ग्रहण के साथ साय सरकार में तीन नए चेहरे जुड़ जाएंगे।