chhattisgarhसरगुजासीतापुर

सीतापुर:किसानों से कृषि ट्रांसफार्मर व विद्युत कनेक्शन के नाम पर वसूली का आरोप—विधायक रामकुमार टोप्पो ने किसानों को दिया कार्रवाई का आश्वासन

किसानों ने विधायक व विद्युत विभाग से की शिकायत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग— MLA ने कहा – किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी जांच

The Chalta/सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बीच राजापुर-खड़गांव सब स्टेशन  क्षेत्र के किसानों ने कृषि पंप कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में किसानों द्वारा  विधायक रामकुमार टोप्पो को लिखित शिकायत सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत में ग्राम लिचिरमा (उपरपारा) के किसानों ने बताया कि कृषि पंप कनेक्शन के लिए राजापुर खड़गांव जेई कार्यालय के माध्यम से 6 किसानों से एक ट्रांसफार्मर हेतु लगभग 45 हजार रुपये नकद लिए गए। किसानों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर की वास्तविक लागत इससे काफी कम होती है तथा यह योजना सरकारी प्रावधानों के तहत संचालित है। किसानों ने कहा कि उनसे ली गई राशि वापस कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि गरीब किसानों पर आर्थिक बोझ न पड़े।

वहीं दूसरी शिकायत में खड़गांव क्षेत्र के किसानों ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गांव के 70 से 80 किसानों द्वारा कृषि कार्य हेतु 10 से 11 लाख रुपये खर्च कर विद्युत लाइन एवं कनेक्शन कार्य कराया गया है। किसानों का आरोप है कि प्रत्येक किसान से 9 हजार से 13 हजार रुपये तक की राशि ली गई, जबकि अब तक शासकीय प्रक्रिया के तहत कुछ कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।

किसानों ने संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही एवं मनमानी का आरोप लगाते हुए मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई की जाए तथा किसानों को राहत प्रदान की जाए।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने किसानों को दिया कार्रवाई का आश्वासन

ने कृषि ट्रांसफार्मर एवं विद्युत कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। किसानों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के बाद विधायक ने कहा कि यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा किसानों से नियम विरुद्ध राशि ली गई है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है और किसी भी किसान का आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर जल्द समाधान कराने की बात कही।

उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि कृषि पंप कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर से जुड़ी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि किसानों को खेती कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ग्रामीण किसानों ने संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही एवं मनमानी का आरोप लगाते हुए मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई की जाए तथा किसानों को राहत प्रदान की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button