chhattisgarhसड़क दुर्घटनासरगुजासीतापुर

एनएच-43 पर दर्दनाक हादसा: हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मां गंभीर घायल

महेशपुर निवासी 19 वर्षीय आशीष तिर्की की मौके पर मौत, घायल मां को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

The chalta।सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर निवासी 19 वर्षीय आशीष तिर्की की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा शनिवार शाम अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-43) पर ग्राम बमलाया के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, आशीष तिर्की अपनी मां के साथ किसी आवश्यक कार्य से सीतापुर आया था। शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीपी-1731 से मां को लेकर वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान बमलाया के समीप अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा वाहन क्रमांक बीआर 25 जीए-4085 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटा सड़क पर सिर के बल जा गिरे। हादसे में आशीष तिर्की के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आशीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज

सीतापुर पुलिस ने दुर्घटनाकारी हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है तथा चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत अपराध दर्ज किया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

युवक की असमय मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। मामले की जांच जारी है। दुर्घटना के बाद की पूरी कार्रवाई में एसआई रघुनाथ राम भगत सहित पुलिस बल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button