सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की अनोखी पहल, विधानसभा के टॉपर विद्यार्थियों को मिला सम्मान
एमएलए एजुकेशन कोर के अलंकरण समारोह में 12वीं की टॉपर रूपा यादव को मिली स्कूटी और लैपटॉप, विधायक ने कहा- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना हमारा संकल्प

सीतापुर। विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा शुरू की गई अनोखी पहल के तहत अब हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में विधानसभा क्षेत्र में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को सीतापुर में एमएलए एजुकेशन कोर एकेडमी द्वारा अलंकरण समारोह एवं विधानसभा स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली की छात्रा कु. रूपा यादव को विधायक रामकुमार टोप्पो ने स्कूटी एवं लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया। रूपा यादव ने 500 में से 469 अंक प्राप्त कर 93.8 प्रतिशत अंक के साथ विधानसभा क्षेत्र में टॉप किया है। सम्मान मिलने पर छात्रा ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि वह भविष्य में कलेक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं।

एमएलए एजुकेशन कोर से युवाओं को मिल रही नि:शुल्क तैयारी की सुविधा
विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि एमएलए एजुकेशन कोर की स्थापना क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर देने के लिए की गई है। यहां शिक्षक भर्ती, पीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। आने वाले समय में यूपीएससी की तैयारी भी शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक कठिनाइयों के कारण कोचिंग नहीं कर पाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है।
विधानसभा के टॉपर विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में विधानसभा स्तरीय टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कक्षा 12वीं टॉपर (2025-26):
कु. रूपा यादव – पिता श्री विजय कुमार यादव
विद्यालय – शा.उ.मा.वि. बतौली
अंक – 469/500 (93.8%)
कु. खुशी तिर्की – पिता श्री सुमन
विद्यालय – शा.उ.मा.वि. बतौली
अंक – 461/500 (92.2%)
कु. रूपा – पिता श्री दीपचंद
विद्यालय – शा.कन्या उ.मा.वि. सीतापुर
अंक – 459/500 (91.8%)
कक्षा 10वीं टॉपर (2025-26):
कु. आयत खान – पिता श्री अजीज खान
विद्यालय – शा.कन्या उ.मा.वि. सीतापुर
अंक – 570/600 (95%)
कु. खुशबू मिंज – पिता श्री बुधन मिंज
विद्यालय – शा.उ.मा.वि. कन्या बतौली
अंक – 563/600 (93.83%)
कु. जानी गुप्ता – पिता श्री जयशंकर प्रकाश गुप्ता
विद्यालय – शा.उ.मा.वि. बटईकेला
अंक – 559/600 (93.16%)
कु. दीपिका सिंह – पिता श्री धवल कुमार
विद्यालय – कन्या एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली
अंक – 559/600 (93.16%)

ब्लॉक स्तर पर भी मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम में विधानसभा के विभिन्न ब्लॉकों के टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
कक्षा 12वीं ब्लॉक टॉपर:
सीतापुर: कु. बेबी हरिश्री – पिता श्री मदन गोपाल, शा.उ.मा.वि. उलकिया – 91.6%
बतौली: कु. रोशनी – पिता श्री रविन्द्र सिंह, शा.उ.मा.वि. बोदा – 87.4%
मैनपाट: कु. श्रद्धा चौधरी – पिता श्री अनिल राम, सेंट जोसेफ नर्मदापुर हिंदी – 91.2%
अंबिकापुर नवानगर क्षेत्र: कु. शिवानी यादव – पिता श्री उमेश यादव, शा.उ.मा.वि. नवानगर – 81.6%
कक्षा 10वीं ब्लॉक टॉपर:
सीतापुर: कु. माही गुप्ता – पिता श्री अनिल गुप्ता, सेंट्रल स्कूल – 92.83%
बतौली: कु. नीलम मिंज – पिता श्री अजित मिंज, शा.उ.मा.वि. कन्या बतौली – 92.83%
मैनपाट: कु. प्रतिमा यादव – पिता श्री रामचन्द्र यादव, सेंट जोसेफ नर्मदापुर अंग्रेजी – 90%
अंबिकापुर नवानगर क्षेत्र: कु. आंचल राजवाड़े – पिता श्री देवशरण राजवाड़े, शा.उ.मा.वि. नवानगर – 81.16%

समारोह में वीर बालक-बालिका पुरस्कार, विलक्षण प्रतिभा पुरस्कार, स्वच्छ शाला परिसर पुरस्कार एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले आदर्श बालक-बालिका पुरस्कार सहित अन्य सम्मान प्रदान किए गये।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भैया भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, जिला महामंत्री विनोद हर्ष, जिला महामंत्री अरुणा सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, एससी-एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा सहित सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



