chhattisgarhसड़क दुर्घटनासरगुजा

सीतापुर-बतौली क्षेत्र एनएच-43 पर बीते चार दिन में चार बाइक सवारों की मौत

बिशुनपुर में खड़े खराब ट्रेलर से टकराकर दो चचेरे भाइयों की गई जान, आरटीओ उड़नदस्ता और हाईवे पेट्रोलिंग टीम की सक्रियता पर उठे सवाल

The Chalta सीतापुर/सरगुजा। बतौली क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते चार दिनों में सड़क पर खड़े खराब वाहनों से संबंधित दुर्घटनाओं में चार बाइक सवारों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों के बीच सड़क सुरक्षा व्यवस्था और आरटीओ उड़नदस्ता व हाईवे पेट्रोलिंग टीम की सक्रियता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर अंतर्गत ऊंचडीह टकरीपानी निवासी अशोक कुमार नागेश (34) अपने चचेरे भाई संतोष नागेश के साथ बाइक से सीतापुर में फॉल्स सीलिंग का काम कर घर लौट रहे थे। बिशुनपुर चौक के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर क्रमांक TN 88 B 4718 के पिछले हिस्से से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में संतोष की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अशोक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।

मीली जानकारी अनुसार सीतापुर पुलिस ने वाहन जप्त कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इससे पहले सोमवार रात बतौली में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने हाईवे पर खराब वाहनों की निगरानी और उन्हें सुरक्षित स्थान पर हटाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

स्थानीय निवासी आशीष ने सड़क पर खड़े खराब वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, पर्याप्त चेतावनी संकेतक लगाने और हाईवे पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button