chhattisgarhसरगुजासीतापुर
ब्रेकिंग न्यूज़: सूर्यापारा के स्कूल हॉस्टल में 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सीतापुर। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सूर्यापारा स्थित केन मेमोरियल स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले लगभग 15 वर्षीय छात्र आशुतोष, निवासी तमता, को रात करीब 9:30 बजे बिजली का करंट लग गया। उसे तत्काल 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, मामला करंट का है या कुछ और?



