chhattisgarhसड़क दुर्घटनासरगुजासीतापुर
बेलजोरा रोड रजौटी में दर्दनाक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरी एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल
रात 12 बजे लगभग शादी से युवती को लेकर लौट रहे थे युवक, सीतापुर पुलिस जांच व मर्ग पंचनामा में जुटी

The Chalta/सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलजोरा रोड रजौटी में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक अजय तिर्की पिता गुल्लू तिर्की एवं एक घायल युवक का नाम निरज केरकेट्टा पिता बिलियम पेटला कोयलापानी निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि घायल युवती जजगा की रहने वाली है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक रात 12 बजे लगभग शादी से युवती को लेकर निकले थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के साथ मर्ग पंचनामा की कार्यवाही में जुट गई है।



