chhattisgarhसरगुजासीतापुर

सियारा नाला पर पुलिया निर्माण अधूरा, ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

खुदाई के बाद मार्ग बहाल नहीं किया गया, निर्माण पूरा होने तक वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

संवाददाता पिड़िंया। ग्राम पंचायत पिड़िंया के सियारा नाला में प्रस्तावित पुलिया निर्माण कार्य के लिए खुदाई किए जाने के बाद मार्ग को पूर्व स्थिति में बहाल नहीं किए जाने से स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिया निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया था, लेकिन कागजी प्रक्रिया में आई बाधा के कारण निर्माण कार्य फिलहाल रुक गया है। इससे आवागमन प्रभावित हो गया है और लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित निर्माण स्थल के संबंध में संशोधन के बाद स्थान का उल्लेख सियारा नाला, बागर खेत के पास किया गया है। हालांकि, निर्माण कार्य शुरू होने या पूर्ण होने तक स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुलिया निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक निर्माण एजेंसी एवं ग्राम पंचायत को पाइप-पोल अथवा अन्य सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि स्कूली बच्चों, किसानों और आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button