chhattisgarhसरगुजासीतापुर

अंबिकापुर में क्रिकेट मैदान और अकादमी की मांग तेज, जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने सौंपा ज्ञापन

ग्राम चठीरमा में भूमि आबंटन की मांग, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्टर सरगुजा को दिया आवेदन

The Chalta/सक्रिय और विकासपरक जिला पंचायत सदस्य (क्षेत्र क्रमांक 01) श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया द्वारा अंबिकापुर के ग्राम चठीरमा में एक भव्य क्रिकेट मैदान एवं क्रिकेट अकादमी के निर्माण के लिए भूमि आबंटित किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपा गया।

यह पहल माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अनुरूप खेल और युवा विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।

इस दौरान श्रीमती निरूपा सिंह, श्रीमती अरुणा सिंह, श्री रूपेश दुबे, श्री धनंजय मिश्रा, श्री अनीश सिंह एवं श्री संजीव पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ज्ञापन में क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने, प्रतिभाओं को निखारने तथा भविष्य में खेल के क्षेत्र में अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button