chhattisgarhसरगुजासीतापुर

विप्र समाज सीतापुर ने मनाई भगवान परशुराम जयंती, ‘विप्र दर्पण’ पत्रिका का विमोचन

शोभायात्रा, ध्वजारोहण और प्रतिभावान बच्चों के सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ भव्य आयोजन

सीतापुर। 19/04/2026/आदर्शनगर स्थित शिव मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद वितरण किया गया।


पूजन कार्यक्रम के पश्चात सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष के.के. त्रिपाठी, नगर पंचायत सीएमओ ओमप्रकाश शर्मा एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिता तिवारी सहित अन्य वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों—डॉ. आर.एन. मिश्रा, रामगोपाल द्विवेदी, शिवनारायण पांडेय, के.के. त्रिपाठी, दिवाकर मिश्रा, उदयनारायण ओझा एवं अनिता तिवारी द्वारा सामाजिक पत्रिका ‘विप्र दर्पण’ का विमोचन किया गया।


इसके पश्चात शिव मंदिर से परशुराम चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो आदर्शनगर मुख्य मार्ग से होते हुए परशुराम चौक पहुंची। वहां ध्वजारोहण, परशुराम चालीसा पाठ एवं आरती के बाद शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी।


समापन अवसर पर शिक्षा, खेलकूद एवं संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों एवं समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में आशुतोष शर्मा (संगीत), अभिनव मिश्रा (बास्केटबॉल), आकर्षण मिश्रा (शिक्षा), सुशील मिश्रा (शतरंज) एवं किशन उपाध्याय (राजनीति) प्रमुख रहे।


कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उदयनारायण ओझा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें कमलेश त्रिपाठी, उमेश मिश्रा, अनिल उपाध्याय, संगमलाल तिवारी, श्रीकांत मिश्रा, यशवंत मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, रोहिताश शर्मा, सुनील तिवारी, मिथिलेश तिवारी, प्रकाश तिवारी, ब्रजेश ओझा, डॉ. मिथिलेश ओझा, डॉ. निरंजन मिश्रा, संजय मिश्रा, पुरुषोत्तम पुरोहित, संदीप मिश्रा, धनंजय उपाध्याय, बृजेश मिश्रा, हेमनाथ शुक्ला, धर्मेंद्र दत्त शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, चंदन तिवारी, प्रियांशु तिवारी, दीपेश चौबे, आकाश द्विवेदी सहित अनेक लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button