chhattisgarhसरगुजासीतापुर
उलकिया में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण का भूमि पूजन, विधायक रामकुमार टोप्पो ने वर्चुअल माध्यम से किया
4 करोड़ की लागत से चिपनिया से बथानपारा तक बनेगी सड़क, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

The Chalta/ग्राम पंचायत उलकिया के चिपनिया से बथानपारा तक बनने वाली प्रधानमंत्री सड़क का भूमि पूजन विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
ग्रामवासियों द्वारा लंबे समय से इस सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक बनने के बाद इस दिशा में पहल तेज हुई, जिसमें बीडीसी सूर्या पैंकरा की भूमिका अहम रही।

करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच दलवीर टोप्पो, उप सरपंच रंजीत गुप्ता, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



