chhattisgarhसीतापुर
महारानीपुर राशन दुकान में चोरी, ताला तोड़ 13 बोरी चावल ले उड़े चोर
पिकअप वाहन से पहुंचे थे चोर, ग्रामीण की सतर्कता के बावजूद फरार; पुलिस जांच में जुटी

The Chalta/सीतापुर क्षेत्र के महारानीपुर स्थित उचित मूल्य की दुकान में बीती रात करीब 1:30 बजे चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला-कुंडी तोड़कर अंदर रखे चावल पर हाथ साफ कर दिया।

बताया जा रहा है कि चोर पिकअप वाहन में सवार होकर पहुंचे थे और तेजी से 13 बोरी चावल लेकर भाग निकले। इसी दौरान बाथरूम के लिए बाहर निकले एक ग्रामीण ने संदिग्ध गतिविधि देखकर शोर मचाया, लेकिन जब तक अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक चोर वाहन समेत फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना आज सीतापुर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्र में चोरों की तलाश की जा रही है।



