chhattisgarhसरगुजा

अंबिकापुर के संजय पार्क में लापरवाही से 16 हिरण-कोटरी की मौत, वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल!तीन दिन के लिए पार्क बंद…

बाड़े का गेट खुलने से कुत्तों ने किया हमला, शवों को जलाने-दफनाने के आरोप; जांच में जुटा वन विभाग

अंबिकापुर के संजय पार्क में वन विभाग और पार्क प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बाड़े में रखे गए हिरण और कोटरी पर कुत्तों के हमले में बड़ी संख्या में जानवरों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर बाड़े का गेट खुला रह जाने के कारण 4 से 5 कुत्ते अंदर घुस गए और उन्होंने हिरण व कोटरी पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 15 से 16 जानवरों की मौत होने की बात सामने आ रही है।

सूत्रों का दावा है कि घटना के बाद मामले को दबाने की कोशिश भी की गई। संजय पार्क के पीछे जंगल में मृत जानवरों के शवों को जलाने और दफनाने के आरोप लगे हैं। घटनास्थल के पास जली हुई चिता के अवशेष भी मिले हैं, साथ ही खून से सना धारदार हथियार मिलने की बात भी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि पार्क में हिरण, कोटरी और बारहसिंगा को बिना आवश्यक अनुमति के रखा गया था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

इस पूरे मामले में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, DFO ने 15 जानवरों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच SDO स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है। घटना के बाद एहतियातन संजय पार्क को आम लोगों के लिए तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button