chhattisgarhसरगुजा

धर्मांतरण विरोधी कानून पर अंबिकापुर में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

घड़ी चौक पर पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी; आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए बताया ऐतिहासिक कदम

The Chalta/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धर्मांतरण विरोधी कानून बनाए जाने के फैसले का अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों ने जोरदार स्वागत किया।भाजपा सरगुजा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, युवा मोर्चा एवं अन्य प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक पर एकत्र होकर खुशी जताई।


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घड़ी चौक पहुंचे और वृत्त शृंखला बनाकर कानून के समर्थन में नारेबाजी की।


नेताओं ने इस कानून को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने राज्य सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button