आत्मा योजना के तहत 14 प्रगतिशील कृषक लखनऊ प्रशिक्षण के लिए रवाना, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल निराला ने …
गन्ना अनुसंधान केंद्र में आधुनिक कृषि तकनीकों का मिलेगा प्रशिक्षण, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

The Chalta/जिले के कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक्सटेंशन रिफॉर्म्स (आत्मा) योजना के तहत 14 प्रगतिशील कृषकों को भारतीय गन्ना अनुसंधान केंद्र, लखनऊ में शैक्षणिक प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष अनिल निराला उरांव एवं उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों ने कृषक दल को रवाना किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं। उन्होंने कृषकों से अपील की कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और तकनीकों को अपने गांव में भी लागू करें, जिससे अन्य किसानों को भी इसका लाभ मिल सके।

इस दौरान एसडीओ कृषि अनिता एक्का, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लिली मॉरिस बखला, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सदावर्ती, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता,संगीता कंसारी,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीतापुर किशन उपाध्याय सहित अन्य कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कृषकों को सफल प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएं दीं।
प्रशिक्षण दल के साथ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शैलेन्द्र कुमार विश्वी भी लखनऊ के लिए रवाना हुए, जो प्रशिक्षण के दौरान किसानों का मार्गदर्शन करेंगे।
SDO कृषि अनिता एक्का ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कृषकों को गन्ना उत्पादन की उन्नत विधियों, नई तकनीकों, फसल प्रबंधन, उर्वरक उपयोग, सिंचाई प्रबंधन एवं कीट नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इससे किसानों को उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत कम करने में भी मदद मिलेगी।इस पहल से सीतापुर अनुविभाग के के किसानों में नई तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा



