सीतापुर में रक्तदान शिविर, युवा कांग्रेस के युवाओं ने निभाई जिम्मेदारी
एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, रेडक्रास अधिकारियों ने की सराहना

The Chalta/सीतापुर के शासकीय अस्पताल में रेड क्रॉस सोसाइटी सरगुजा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में युवा कांग्रेस सीतापुर विधानसभा के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने भाग लेते हुए रक्तदान कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है। इससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यों से अन्य लोग भी प्रेरित होकर समाजोपयोगी गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

रक्तदान शिविर में युवा कांग्रेसियों ने उत्साहपूर्वक अपनी रुचि दिखाई, जिस पर जिले से आए रेडक्रास स्वास्थ्य अधिकारियों ने उनकी सराहना की।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आशीष गुप्ता मंटू, जिला महामंत्री राहुल गुप्ता, पार्षद अनमोल लकड़ा, राज्य उर्दू अकादमी बोर्ड के पूर्व सदस्य बदरुद्दीन इराकी, मिनहाज खान, मैनपाट युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण यादव, नरेंद्र यादव, जमुना यादव, शरद गुप्ता, दिलेश तिग्गा, क्षीतिज गुप्ता, एमानवेल एक्का, बॉबी वाधवा, अजय सोनी, साजिद खान, नरेंद्र गुप्ता, मनोज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



