chhattisgarhसरगुजासीतापुर

अंबिकापुर पुलिस मुख्यालय में चार पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई, सहदेव राम वर्मन का गांव में भव्य स्वागत

अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति, ग्राम पंचायत में समाज सेवा जारी रखने का संकल्प

The Chalta/जामकानि/सरगुजा पुलिस विभाग में पदस्थ उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, भदर साय, सहदेव राम वर्मन तथा प्रधान आरक्षक इमील टोप्पो को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने के पश्चात सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिजनों की उपस्थिति में चारों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.), डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने कहा कि सभी अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से आमजन के बीच विश्वास कायम करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा पेंशन संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण कर पीपीओ आदेश भी प्रदान किए गए।

इधर, पुलिस विभाग से सेवा समाप्ति के बाद जब सहदेव राम वर्मन अपने गृह ग्राम पहुंचे तो परिवार एवं ग्रामीण जनों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव में स्वागत समारोह आयोजित कर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर पंच पति महंगुराम ने कहा कि सहदेव राम वर्मन ने पुलिस विभाग में रहते हुए समाज सेवा की मिसाल पेश की है। अब वे ग्राम पंचायत स्तर पर समाज एवं ग्राम की सेवा कर अपने अनुभव और मार्गदर्शन से गांव के विकास में योगदान देंगे।


स्वागत समारोह में ग्रामीणों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम भावनात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button