chhattisgarhसड़क दुर्घटनासरगुजासीतापुर

सड़क हादसे में भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय यादव का निधन,किसान मोर्चा सरगुजा जिलाध्यक्ष ने हृदयविदारक घटना पर…

दो घायल जिला अस्पताल रेफर....

The Chalta/सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बतौली संजय यादव का दुखद निधन हो गया। यह हादसा शांति पारा ब्रिज के पास हुआ, दुर्घटना का कारण अज्ञात है ।

घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में घायल दो अन्य व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल निराला उरांव जी को स्वागत करते मंडल अध्यक्ष संजय जी का आखिरी तस्वीर

घटना की पुष्टि करते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

वहीं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा जिलाध्यक्ष अनिल निराला उरांव ने भी इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील घड़ी में वे स्वयं को रोक नहीं पाए। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने दिवंगत नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button