सरगुजा ओलम्पिक 2026 में शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय, सीतापुर का शानदार प्रदर्शन
विभिन्न खेल विधाओं में विद्यार्थियों ने जीते पदक, 10 से 12 फरवरी तक आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

The Chalta/सरगुजा ओलम्पिक 2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता, जो 10, 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित की गई, में शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय, सीतापुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल विधाओं में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए।

महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए निम्नानुसार उपलब्धियाँ अर्जित कीं—
प्रतियोगिता में प्राप्त उपलब्धियाँ
अरुण किस्पोट्टा — तवा फेंक — प्रथम स्थान
मनोज कुमार — 200 मीटर दौड़ — द्वितीय स्थान
ऋतिक कुमार भगत — तीरंदाजी (30 मीटर) — तृतीय स्थान
ऋतिक कुमार भगत — तीरंदाजी (50 मीटर) — तृतीय स्थान
अर्चना तिग्गा (सिनियर वर्ग बालिका) — तवा फेंक — प्रथम स्थान
मनीष बेक — शॉट पुट — तृतीय स्थान
सिनियर महिला वॉलीबॉल टीम (शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय, सीतापुर) — विजेता

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार टोप्पो ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और महाविद्यालय के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है।
क्रीड़ाधिकारी धीरज कुमार मिश्रा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा भविष्य में भी खिलाड़ियों से ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा है।

महाविद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।



