₹10 करोड़ की मयाली–बगीचा पर्यटन परियोजना का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले— जशपुर बनेगा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन

The Chalta/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत मयाली–बगीचा विकास परियोजना का मयाली नेचर कैंप में विधिवत भूमिपूजन किया।
लगभग ₹10 करोड़ की लागत से क्रियान्वित होने वाली इस परियोजना के तहत होम-स्टे, रिसॉर्ट, पाथवे, कन्वेंशन हॉल और स्किल डेवलपमेंट सेंटर सहित आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह परियोजना मयाली को इको-टूरिज्म और एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करेगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और जशपुर जिला धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर भी अपनी सशक्त पहचान बनाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़कर स्थानीय विकास और स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।



