खड़गांव में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन, विद्युत योजनाओं की दी गई जानकारी
विद्युत वितरण केंद्र राजापुर के खड़गांव परिसर में हुआ कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

The Chalta/विद्युत वितरण केंद्र राजापुर के अंतर्गत खड़गांव में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खड़गांव की सरपंच मरियम तिर्की रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव प्रसाद केरकेट्टा, सुभाष पैंकरा सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे।

महोत्सव के दौरान आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विद्युत विभाग से सहायक अभियंता (AE) संजय कुमार पटेल, उपसंभाग सीतापुर, कनिष्ठ अभियंता (JE) गणेश जायसवाल एवं JE पूनम राजवाड़े (कार्यालय पेटला) सहित विद्युत कर्मचारी श्रीधर प्रधान, रतनलाल, मधुसूदन, गिरजा पैंकरा, अरूण, डेविड, सुदर्शन एवं विक्रम उपस्थित रहे।

इस अवसर पर AE संजय कुमार पटेल ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी विद्युत योजनाओं की जानकारी उपभोक्ताओं को दी। उन्होंने रूफटॉप सोलर योजना को किफायती एवं लाभकारी बताते हुए आम नागरिकों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जनभागीदारी को बढ़ावा देना एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना है।



