शांत सरोवर में तीरंदाजी के रंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
नारायणपुर में तीरंदाजों से मुलाकात, स्वयं तीरंदाजी कर दिया प्रेरणा का संदेश

The Chalta/नारायणपुर के शांत सरोवर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीरंदाजी खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं भी तीरंदाजी में हाथ आजमाया और खिलाड़ियों के साथ अनुभव साझा किया, जिससे खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर अंचल में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं। यहां के युवा पारंपरिक रूप से तीरंदाजी जैसे खेलों में दक्ष हैं और सही मार्गदर्शन व संसाधन मिलने पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीरंदाजी सहित अन्य खेलों के प्रशिक्षण, अधोसंरचना और सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने भी मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार को प्रेरणादायक बताया।



