chhattisgarhसरगुजासीतापुर

सीतापुर: प्रसून गुप्ता ने रचा सफलता का नया अध्याय,दो साल में दो बड़ी उपलब्धियां

चार बार साक्षात्कार, दो साल में दो बड़ी उपलब्धियां—युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

सीतापुर। शिक्षा और साधना के संगम से निकले प्रतिभाशाली युवक प्रसून गुप्ता ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में लगातार अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी उपलब्धियों से सीतापुर क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है।

शिक्षक परिवार की संतान, संस्कारों की मजबूत नींव
प्रसून गुप्ता, पिता सुखसागर गुप्ता (सेवानिवृत्त प्रधानपाठक) और माता मंजुलता गुप्ता (शिक्षिका) के सुपुत्र हैं। बड़े भाई नीरज गुप्ता भी शिक्षक हैं। शिक्षा से जुड़े वातावरण ने प्रसून को बचपन से ही अनुशासन और लक्ष्य साधना की प्रेरणा दी।

चार बार CGPSC साक्षात्कार—हुनर और धैर्य का प्रमाण
CGPSC की कठिन प्रतिस्पर्धा में प्रसून ने लगातार चार बार साक्षात्कार तक पहुंचकर अपनी निरंतरता और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया।

CGPSC 2023—रैंक 60, जिला जेल अधीक्षक
वर्ष 2023 में उन्होंने रैंक 60 प्राप्त कर जिला जेल अधीक्षक पद हासिल किया। वर्तमान में वे जिला जेल जशपुर में जिम्मेदारीपूर्वक कार्यरत हैं।

CGPSC 2024—रैंक 36, संभावित चयन डीएसपी
लगातार दुसरे वर्ष भी बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रसून ने CGPSC 2024 में रैंक 36 प्राप्त किया है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनका संभावित चयन डीएसपी पद पर माना जा रहा है।

प्रसून गुप्ता की यह उपलब्धियां न सिर्फ उनके परिजनों के लिए गर्व का क्षण हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरक मिसाल भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button