chhattisgarh
Trending

भारत मंडपम में छाया छत्तीसगढ़ का पर्यटन, रिसॉर्ट बुकिंग पर मिल रही 30 प्रतिशत छूट

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन; 20 नवंबर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ राज्य दिवस

नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का पर्यटन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के स्टॉल के माध्यम से प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

स्टॉल पर चित्रकोट एवं तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी, सिरपुर, मैनपाट और बस्तर की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी जानकारियां पर्यटकों को दी जा रही हैं। इसके साथ ही ग्रामीण पर्यटन और होमस्टे नीति को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके माध्यम से गांवों की संस्कृति को पर्यटन से जोड़कर स्थानीय युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदायों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर विकसित करने की पहल की जा रही है।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट की बुकिंग पर 14 से 27 नवंबर तक 30 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है।

वहीं, 20 नवंबर को भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश की कला, संस्कृति और पर्यटन विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रदेश को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के साथ ही पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button