chhattisgarhसरगुजा

अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू, मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

पर्यटन, व्यापार और शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, पहली उड़ान से सांसद दिल्ली रवाना

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर से दिल्ली के लिए नई हवाई सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और सांसद चिंतामणि महाराज भी उपस्थित रहे।


पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से यह महत्वपूर्ण हवाई सेवा शुरू हो सकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे सरगुजा संभाग में पर्यटन को तेजी से बढ़ावा मिलेगा।


उद्घाटन के बाद सांसद चिंतामणि महाराज पहली उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान यात्रियों ने भी नई हवाई सुविधा की सराहना करते हुए कहा कि अब राजधानी तक पहुंचना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।


गौरतलब है कि अंबिकापुर से दिल्ली हवाई सेवा क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग रही है। इसके शुरू होने से न केवल पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, बल्कि व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में भी नए अवसर विकसित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button