चलता इनडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय मैत्रिक कप बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न
32 टीमों की भागीदारी, जूनियर में धर्मजयगढ़ और वरिष्ठ 45+ में सीतापुर विजेता

सीतापुर स्थित चलता इनडोर स्टेडियम में 30 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय मैत्रिक कप बैडमिंटन टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता जूनियर वर्ग एवं वरिष्ठ 45+ वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में सूरजपुर, विश्रामपुर, लुड़ेग, धरमजयगढ़, महादेवडांड़, कांसाबेल, बतौली, अंबिकापुर और सीतापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने भाग लेकर प्रतिस्पर्धा की।

जूनियर वर्ग के परिणाम
1 फरवरी 2026 को जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला धरमजयगढ़ एवं कांसाबेल की टीमों के बीच खेला गया। फाइनल में धरमजयगढ़ की टीम (प्रशांत एवं रुद्र) ने जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान: प्रशांत एवं रुद्र (धरमजयगढ़) — ₹11,000 नगद व ट्रॉफी
द्वितीय स्थान: कर्तव्य एवं शाद (कांसाबेल) — ₹7,000 नगद व ट्रॉफी
तृतीय स्थान: पंकिल एवं प्रभाकर (विश्रामपुर) — ₹3,500 नगद व ट्रॉफी

वरिष्ठ 45+ वर्ग के परिणाम
वरिष्ठ 45+ वर्ग का फाइनल मुकाबला सीतापुर टीम (राजेंद्र मंडावी, एसडीओपी एवं अंतु सोनी) और अंबिकापुर पुलिस टीम के बीच खेला गया। जिसमें सीतापुर टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
प्रथम स्थान: सीतापुर टीम — ₹5,000 नगद व ट्रॉफी
द्वितीय स्थान: अंबिकापुर पुलिस टीम — ₹3,500 नगद व ट्रॉफी
आयोजन एवं समापन
समापन अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शैलेश सिंह (बाबा) ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में खेल भावना विकसित होती है।



