chhattisgarhसरगुजासीतापुर

मवेशी खोजने निकली महिला को वाहन ने कुचला, आज तीन बजे लगभग हुई पहचान

शनिवार को दोपहर बाद लगभग 3 बजे महिला की शिनाख्त परिजनों द्वारा विंद्रो बाई मांझी के रूप में की गई

The Chalta/सीतापुर थाना क्षेत्र के गुतुरमा सराईपारा स्थित नेशनल हाईवे-43 पर हुए सड़क हादसे में मृत महिला की पहचान सुखरापारा निवासी विंद्रो बाई, पति बुचु, जाति मांझी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार विंद्रो बाई शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग 3 बजे अपने घर से मवेशी खोजने के लिए निकली थीं। देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

https://thechalta.com/2026/03/07/गुतुरमा-में-nh-43-पर-अज्ञात-महि/
घटना के बाद सुबह तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। इस पर सीतापुर पुलिस ने मीडिया के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों से पहचान कराने की अपील की। इसके बाद शनिवार को दोपहर बाद लगभग 3 बजे महिला की शिनाख्त परिजनों द्वारा विंद्रो बाई मांझी के रूप में की गई।


पहचान होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button