chhattisgarhसरगुजा

सुशासन के संकल्प के साथ ‘सेवा संवाद यात्रा’ का शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचेगी सरकार

भाजपा के ‘सेवा दूत अभियान 2026’ के तहत सरगुजा जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में समन्वयक एवं सह समन्वयकों की जिम्मेदारी तय

The Chalta/रायपुर। शासन को पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा संवाद यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस यात्रा के माध्यम से क्षेत्र के सभी गांवों तक पहुंचकर आम जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन के मूलमंत्र पर चलते हुए विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र हितग्राही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

सरगुजा में सेवा दूत अभियान के लिए जिम्मेदारियां तय

इधर, भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा द्वारा ‘सेवा दूत अभियान 2026’ के अंतर्गत जिले की विधानसभा क्षेत्रों के लिए समन्वयक एवं सह समन्वयकों की सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार तीन विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अंबिकापुर विधानसभा
– समन्वयक – निलेश सिंह
– सह समन्वयक – अनिल तिवारी
– सह समन्वयक – अनिल जायसवाल

लुंड्रा विधानसभा
– समन्वयक – वैभव सिंह देव
– सह समन्वयक – विक्रम सिंह
– सह समन्वयक – अभिषेक पावले

सीतापुर विधानसभा
– समन्वयक – श्रवण कुमार दास
– सह समन्वयक – रज्जू राम भगत
– सह समन्वयक – उपेन्द्र कुमार गुप्ता

भाजपा जिला सरगुजा के इस अभियान के माध्यम से निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां निभाई जाएंगी। वहीं, सेवा संवाद और सेवा दूत जैसे प्रयासों का उद्देश्य जनता से जुड़ाव बढ़ाने तथा शासन की योजनाओं और जनसमस्याओं को प्राथमिकता देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button