सरगुजा में 30 अक्टूबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद
चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से भारी बारिश, आंधी और गरज-चमक की चेतावनी; जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

अंबिकापुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 30 अक्टूबर को तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सरगुजा जिले में सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी, अंबिकापुर द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग की चेतावनी और रेड, ऑरेंज एवं येलो अलर्ट को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के तहत शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को सरगुजा जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय बंद रहेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश कलेक्टर सरगुजा के निर्देशानुसार जारी किया है। आदेश की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय, सरगुजा संभाग के आयुक्त, कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं पालन के लिए भेजी गई है।



