chhattisgarh

520 स्वास्थ्यकर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, 14 जिलों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी मजबूती

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों के 520 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन कर्मचारियों की नियुक्ति से प्रदेश के 14 जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इनमें अधिकांश जिले जनजातीय बहुल क्षेत्र हैं।

नवनियुक्त कर्मचारियों में 208 स्टाफ नर्स, 95 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष, 94 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, 25 फार्मासिस्ट, 50 वार्ड बॉय और 48 वार्ड आया शामिल हैं। ये सभी कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यस्थलों पर सेवाएं देकर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में योगदान देंगे।

मरीजों की सेवा जनसेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए सेवाभाव, संवेदनशीलता और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा और पुण्य का कार्य है। स्वास्थ्यकर्मियों का व्यवहार और समर्पण मरीजों के उपचार के साथ उनके मनोबल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विकास और स्वास्थ्य अमले के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुलभ, बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

सुशासन सरकार का संकल्प है कि दूरस्थ और जनजातीय अंचलों सहित प्रदेश के हर क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button