मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा, बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा इंजीनियरिंग कॉलेज
जन्मशताब्दी समारोह में प्रतिमा का अनावरण, उदयपुर और सीतापुर में नवनिर्मित पुलिस आवासीय भवनों का किया लोकार्पण

अंबिकापुर/रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आयोजित बाबा कार्तिक उरांव जन्मशताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बाबा कार्तिक उरांव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सरगुजा जिले के उदयपुर और सीतापुर में पुलिस आवासीय भवनों का भी शिलान्यास किया। इन भवनों से पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, डिगमा, अंबिकापुर का नाम बदलकर ‘अभियंता बाबा कार्तिक उरांव छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अंबिकापुर’ करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री की घोषणा बाबा कार्तिक उरांव के योगदान और उनकी स्मृतियों को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।



