chhattisgarhसरगुजासीतापुर

मंगरेलगढ़ माड नदी में डूबे मूक-बधिर युवक का शव बरामद 

सीतापुर के सोनतराई निवासी 19 वर्षीय सुरेंद्र पैंकरा की मौत, SDRF टीम ने चलाया था तलाशी अभिया

The Chalta/संवाददाता/सीतापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतराई निवासी 19 वर्षीय युवक सुरेंद्र पैंकरा पिता संत राम की नदी में डूबने से मौत हो गई। SDRF की टीम ने करीब एक दिन तक चले तलाशी अभियान के बाद मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 11 बजे युवक का शव बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 जुलाई 2026 को सुरेंद्र पैंकरा अपने दो-तीन दोस्तों के साथ मंगरेलगढ़ स्थित मंड नदी में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बताया गया कि मृतक और उसके साथ मौजूद दोस्त मूक-बधिर थे, जिसके कारण उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को इशारों के माध्यम से घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और लगातार तलाशी अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आज युवक का शव बरामद किया गया।सीतापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button