chhattisgarhसरगुजासीतापुर

सोनतराई NH-43 पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत

पल्सर बाइक से घर लौट रहा अविनाश सिंह उर्फ राहुल बादी ट्रक के नीचे जा घुसा, पुलिस ने मर्ग कायम किया

The Chalta/बतौली देवरी निवासी अविनाश सिंह उर्फ राहुल बादी आज शाम लगभग 6:30 बजे सीतापुर से घर लौट रहा था। वह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से सफर कर रहा था। इसी दौरान सोनतराई स्थित NH-43 पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने चल रही ट्रक के नीचे आ गई।


हादसा इतना भीषण था कि अविनाश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।


पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए कल सुबह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया जाएगा। फिलहाल शव सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button